मुझे भी कुछ कहना है।

My Photo
Name:
Location: Lubbock, Texas, United States

अपनी एक पहचान बनाने तथा एक बेहतर इंसान बनने के लिए संघर्षरत....

Tuesday, June 03, 2008

स्टोनहेंज

स्टोनहेंज एक छोटे बड़े पथरो का समूह: इस जगह को देख कर तो जाय्दा मज़ा नही आया पर आस पास की जगह बहूत ही खूब सूरत थी।
एक फोटो जो की मैंने (उपर वाला) वेब से लिया है और साथ वाला तो आप समझ ही सकते है। पता नही क्या देखने आते है लोग यहाँ। बस आप १०-१५ फीट की दुरी से ही इन पथरो को देख सकते है। पास जाकर देखने को मिले तो शायद कुछ समझने लायक कुछ मिल भी जाय।
तकनीक के मामले मे तो इन इंग्लिश मुल्को का जवाब नही है। हमे एक इलेक्ट्रोनिक यंत्र दिया गया था जब हम लोगो ने स्टोनहेंज को देखने के लिए टिकेट खरीदा था। वैसे तो बहूत सारी भाषाओ में आप को यह इलेक्ट्रोनिक यंत्र स्टोनहेंज के बारे में जानकारी दे देगा पर हिन्दी भाषा में यहाँ पर कोई जानकारी उपलब्ध नही थी।
इंग्लिश भाषा तो पुरी तरह से अभी तक अपनी समझ से बाहर है, थोड़ा कुछ जाय्दा ध्यान से सुनने पर समझ में आ जाता है। फिर भी प्रोफ़ लाल्टू ओर बालिंत-कुर्टी से इसके बारे में कुछ जानकारी हासिल हुई।


चिंटू